ICAR-Agricultural Technology Application Research Institute Zone-1, Ludhiana
ISO 9001:2015
Search:

News and Events

राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी पुरस्कार 2026 में विशिष्ट सम्मान 

 

 

भाकृअनुप - कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, लुधियाना ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (एनएएएस) पुरस्कार 2026 में विशिष्ट सम्मान प्राप्त किया

 यह भाकृअनुप - कृप्रौअअसं, लुधियाना के लिए बहुत गर्व की बात है कि संस्थान निदेशक डॉ. परवेन्‍दर श्‍योराण को कृषि अनुसंधान, विस्तार और विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (एनएएएस) के फेलो के रूप में चुना गया है।

 संस्थान और अधिक गौरवान्वित हुआ जब कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), मंडी को वर्ष 2026 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ केवीके के लिए प्रतिष्ठित 'एनएएएस-धानुका राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया, साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), अनंतनाग को वर्ष 2026 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ केवीके के लिए नास-धानुका जोनल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

 यह उपलब्धियां कृषि विस्तार, प्रौद्योगिकी प्रसार और किसान-केंद्रित नवाचार को मजबूत करने के लिए भाकृअनुप - कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, लुधियाना और इसके कृषि विज्ञान केन्द्रों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। संस्थान डॉ परवेन्‍दर श्‍योराण और केवीके मंडी और केवीके अनंतनाग की टीमों को संगठन को विशिष्टता प्रदान करने के लिए हार्दिक बधाई देता है।

 

ICAR-ATARI Achieves Distinguished Recognition at NAAS Awards 2026

It is a matter of immense pride for ICAR-ATARI, Ludhiana that Dr Parvender Sheoran, Director, has been elected as a Fellow of the National Academy of Agricultural Sciences (NAAS) for the year 2026 in recognition of his outstanding contributions to agricultural research, extension and development.

Adding further laurels to the institute, Krishi Vigyan Kendra (KVK), Mandi has been conferred the prestigious 'NAAS–Dhanuka National Award for Best KVK' for the year 2026.  In addition, Krishi Vigyan Kendra (KVK), Anantnag has been honoured with the 'NAAS–Dhanuka Zonal Award for Best KVK' for the year 2026.

These achievements reflect the unwavering commitment of ICAR-ATARI, Ludhiana and its KVKs towards strengthening agricultural extension, technology dissemination and farmer-centric innovation. The institute extends its heartfelt congratulations to Dr Parvender Sheoran and the teams of KVK Mandi and KVK Anantnag for bringing distinction to the organisation.

 

 

 

20260609115102.jpeg

20260609115107.jpeg

20260609115113.jpeg